पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा 407 ने टैंपो को मारी टक्कर, ड्राइवर जख्मी

टाटा 407 ने टैंपो को मारी टक्कर, ड्राइवर जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करतारपुरसेकिशनगढ़ रोड पर चीमा गांव के पास टाटा 407 ने टैंपो को टक्कर मार दी।

टैंपो पलटने से ड्राइवर उसके नीचे आकर जख्मी हो गया। कपूरथला के गांव रामगढ़ के रहने वाले बनारसी ठाकुर (28) ने बताया कि वह टैंपो में सवारियां लेने के लिए करतारपुर से किशनगढ़ जा रहा था, तभी पीछे से रहे तेज रफ्तार टाटा 407 ने टक्कर मार दी, जिससे उनका टैंपो पलट गया और वह उसके नीचे गए।

आसपास खड़े लोगों ने उसे बाहर निकाला। टाटा 407 के ड्राइवर को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। बनारसी ठाकुर के पैर और हाथ पर फ्रेक्चर हो गया है।