पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति ने भेजा विदेश से तलाक चोरी का झूठा आरोप लगाया

पति ने भेजा विदेश से तलाक चोरी का झूठा आरोप लगाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीड़िता बोली-पति ने रिश्तेदारों के विदेश से आने के लिए 5 टिकटों का प्रबंध करने को कहा था

मनाकरने पर भेज दिया तलाक, ससुराल से उठवा दिया सामान

भास्कर संवाददाता | फगवाड़ा

गांवभानोकीकी महिला ने एनआरआई पति पर पैसों की मांग करने और उसे परेशान करने आरोप लगाया है। उसने पुलिस में शिकायत देकर उस पर दर्ज झूठे मुकद्दमे की जांच करवाने की मांग की है।

एसएसपी कपूरथला के नाम दी शिकायत में राजविंदर कौर वासी भानोकी ने बताया कि 27 मार्च 2013 को उसकी शादी अमेरिका से आए प्रदीप वासी डल्लेवाल के साथ हुई थी। शादी के एक हफ्ते उसका पति विदेश लौट गया। इस दौरान उसके ससुराल वालों ने ध्यान सिंह कालोनी में एक कोठी खरीदी जिसका ब्याना करने के लिए उसके मायके वालों ने एक लाख रुपए दिए थे। अक्टूबर 2015 को उसका पति जेठ जेठानी अमेरिका से आए। उनके साथ वो भी उक्त कोठी में ही रहने लगी। कुछ दिन बाद उसका पति अन्य रिश्तेदार वापिस लौट गए। फिर कुछ दिन बाद उसके पति प्रदीप का फोन आया कि उसके रिश्तेदारों ने विदेश से आना है 5 टिकटों का प्रबंध करो। इससे राजविंदर ने साफ इंकार कर दिया। 24 नवंबर 2015 को उसके पति ने विदेश से उसे तलाक के कागजात भेज दिए। तब वो मायके लौट आई। कुछ दिनों बाद कुछ लोगों ने कोठी का ताला तोड़कर उसका सारा सामान घर के बाहर फैंक दिया। और उस पर सामान चोरी का झूठा केस दर्ज करवा दिया। इस संबंधी बात करने पर एसएचओ सतनामपुरा परमजीत सिंह ने बताया कि उक्त कोठी राजविंदर कौर के नाम नहीं है जिस कारण वहां पर रहने वाले की शिकायत पर राजविंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि राजविंदर की शिकायत की वुमेन सैल में जांच जारी है।

जानकारी देती राजविंदर कौर।

खबरें और भी हैं...