पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिगा ने लगाया मारपीट अश्लील हरकतों का आरोप

नाबालिगा ने लगाया मारपीट अश्लील हरकतों का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला|कपूरथला निवासीपंद्रह वर्षीय नाबालिगा ने गांव बल्लो चक्क के दंपति सहित तीन लोगों पर रंजिश के चलते मारपीट अश्लील हरकतों का आरोप लगाया है। थाना सुभानपुर पुलिस ने नाबालिगा की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर छापेमारी शुरु कर दी है। थाना सुभानपुर पुलिस को दी गई शिकायत में नाबालिगा ने बताया कि गत दिवस उसकी माता कपूरथला में निजी कार्य से गई हुई थी। वह तथा उसका भाई गांव में स्थित बनी हवेली में पशुओं को चारा डालने गए थे। इसी दौरान गांव बल्लो चक्क निवासी परमिंदर सिंह, उसकी प|ी बलजिंदर कौर तथा मामा निर्मल सिंह उसकी हवेली में धमके। इस दौरान परमिंदर सिंह ने अंदर आकर उससे अश्लील हरकतें शुरु कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसने मारपीट शुरु कर दी। शोर सुनकर उसका भाई जब आगे आया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके भाई ने उपचार के लिए ढिलवां के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना सुभानपुर पुलिस ने मामले की जांच की तो आरोपियों के खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए जिस कारण तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...