पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐतिहासिक शहर भक्ति के रस में डूबा

ऐतिहासिक शहर भक्ति के रस में डूबा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीसत्यनारायणमन्दिर प्रबंधकीय कमेटी एवं शहर की समाजसेवी सगठनों द्बारा 28 फरवरी को सैनिक स्कूल के प्रांगण में करवाए जा रहे 5100 श्री दुर्गा स्तुति पाठों के महासमागम को लेकर ऐतिहासिक शहर के लोग मां के दीदार के लिए उत्साहित हैं।

महामाई के स्वागत के लिए अपनी भक्ति की आस्था व्यक्त करने के लिए अपने शहर के सभी घरों दुकानों में लाल, पीले ध्वज लहरा रहे हैं। शनिवार को मंदिर प्रबंधकों ने लगभग 20 हजार मां के ध्वज वितरित किये। आज मां काली कलकत्ते वाली की ज्योत लाने के लिये भक्तों का एक जत्था रवाना हो गया है। इसी बीच शहर को भी नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है और कई जगह स्वागती गेट मां के स्वागत के लिए तैयार किये जा रहे है।

मां के पावन ज्योति स्वरूपों को लाने के लिए शहर से रोजाना विशाल जत्थे रवाना किए जा रहे है और मां के जयकारों के बीच माहौल को आलौकिक रूप दिया जा रहा है। 19 फरवरी को मां की शोभायात्रा देखने लायक होगी। कपूरथला में 19 फरवरी को रहे मां के नौ पावन ज्योति स्वरूपों को लेकर शहर में जहां माहौल सौहार्दपूर्ण बना हुआ है 19 फरवरी को श्री सत्य नारायण मंदिर कमेटी की ओर से नौ ज्योति स्वरूपों के कपूरथला आगमन के अवसर पर निकाली जाने वाली विशाल शोभा यात्रा 28 फरवरी को सैनिक स्कूल के मैदान में श्री 5100 दुर्गा स्तुति पाठ के लिए कपूरथला पुलिस ने सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। इसके मकसद से इन दोनों धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान भारी संख्या में पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। एसएसपी कपूरथला राजिंदर सिंह ने सुरक्षा के कड़े आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जनता से इसके लिए सहयोग मांगा है। शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश कटारिया ने कहा कि इन दोनों महान धार्मिक कार्यक्रमों के लिए पुलिस द्वारा अभी से ही सुरक्षा तैयारियां शुरू करना प्रशंसनीय है। इस अवसर पर राजेश सूरी, जोगिंदर कुमार, उदय आनंद, विनोद कुमार तथा नीरज कुमार अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कलकते से मां की ज्योति लाने के िनकाली गई शोभा यात्रा

रंग बिरंगी लाइटों से सजा श्री सत्यानारायण मंदिर।

28 फरवरी को श्री 5100 दुर्गा स्तुति पाठ महासमागम

खबरें और भी हैं...