पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कौस्तभ की याद में मांवां ठंडीयां छांवां प्रोग्राम

कौस्तभ की याद में मांवां ठंडीयां छांवां प्रोग्राम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सुल्तानपुरलाेधी

डॉ.बीआरअंबेडकर सोसायटी सुल्तानपुर लोधी द्वारा ‘मांवां ठंडीयां छांवां’ प्रोग्राम प्रधान हरभजन सिंह सद्दवाल के नेतृत्व प्रसिद्ध लेखक स्वर्गीय अमरनाथ कौस्तभ की याद में बेबे नानकी जी स्कूल में करवाया गया। प्रोग्राम का उद्घाटन बलविंदर सिंह मैनेजर गुरुद्वारा बेबे नानकी ने किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो इंसान अपने माता पिता का सत्कार करते है वह संसार में खुशियां प्राप्त करते हैं। प्रोग्राम दौरान प्रसिद्ध लेखिका कुलविंदर कौर अरोड़ा की किताब ‘दुनिया का दस्तूर’ रिलीज की गई। इस मौके पर सिरजना केंद्र कपूरथला के प्रधान चन मोमी जैलदार हसमुख ने अमरनाथ कौस्तभ के जीवन पर जानकारी दी। यहां कुलदीप सिंह मिगलानी शाहकोट, रणजीत सिंह अरोड़ा, दलजीत कौर अरोड़ा, बलविंदर कुमार, परमिंदर कौर सहोता, सिमरन कौर अरोड़ा, संतोख सिंह, वरिंदरपाल, राजवीर कौर, तरसेम सिंह भागोराइया, दुर्गादास नाहर, रतन सिंह, बलकार सिंह दीपेवाल, संतोख कौर जब्बोवाल, कुलिवंदर कौर अरोड़ा, जसवीर सिंह डडविंडी आदि उपस्थित थे।

प्रोग्राम मांवां ठंडीयां छांवां का उद्घाटन करते बलविंदर सिंह, हरभजन सिंह सद्दूवाल और अन्य।

खबरें और भी हैं...