पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव जार्जपुर में संत निहाल सिंह की बरसी पर की अरदास

गांव जार्जपुर में संत निहाल सिंह की बरसी पर की अरदास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला|संत निहालसिंह की बरसी संबंधी समागम गांव जार्जपुर में आयोजित किया गया। इस मौके संत निहाल सिंह की याद में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग गुरुद्वारा संत बाबा निहाल सिंह जार्जपुर में डाले गए सरबत के भले के लिए अरदास की गई।

इस उपरांत हुए धार्मिक दीवान पंथ प्रसिद्ध ढाडी भाई प्रदीप सिंह उप्पल के जत्थे ने दसवें पातशाह के इतिहास से संगतों को निहाल किया। यहां दलीप सिंह प्रधान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जार्जपुर, अमरजीत सिंह मीत प्रधान, बलविंदर सिंह खजानची, तरसेम सिंह नंबरदार, बख्शी सिंह प्रधान स्पोर्ट्स क्लब, सलविंदर सिंह एएसआई और नगर की संगतों ने बरसी समागम मौके शिरकत कर संत निहाल सिंह को श्रद्धा के पुष्प भेंट किए।

खबरें और भी हैं...