पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फगवाड़ा बाईपास से ही निकल जाती है चंडीगढ़ आने जाने वाली बसें

फगवाड़ा बाईपास से ही निकल जाती है चंडीगढ़ आने-जाने वाली बसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फगवाड़ा |फगवाड़ा सेचंडीगढ़ को जाने वाली बसों का मेहटां बाईपास से आना-जाना बदस्तूर जारी है। हालात ये हैं कि विभाग के बार-बार कहने के बावजूद भी तो बस चालकों पर कोई असर हो रहा है और ही विभाग इन पर कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है। विभाग की ओर से कई बार बसों के चालान तक किए गए हैं लेकिन मसले का कोई हल नहीं हो रहा। उधर, विभागीय अधिकारियों ने अनुसार कपूरथला डीपो के जीएम ने सभी बस चालकों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए रूट रद्द करने की बात कही हुई है लेकिन हैरानी वाली बात है कि ये चेतावनी अमल में नहीं आई और बस चालकों की मनमानियां जारी हैं।

फगवाड़ा से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से फगवाड़ा आने जाने वाली ज्यादातर बसें फगवाड़ा शहर में आकर या तो मेहटां बाईपास से चली जाती हैं और या फिर होशियारपुर चौक से होते हुए शूगर मिल के पास ही निकल जाती हैं। इसके चलते यात्रियों को तो परेशानी हो रही है।