- Hindi News
- पशु अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने किया दोनों गायों का पोस्टमार्टम
पशु अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने किया दोनों गायों का पोस्टमार्टम
वीरवारकीदेर रात्रि थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस की ओर से बूचड़ों की सहायता से चलती फिरती गऊशाला से 26 भैंसे और 13 के करीब गाय छीनने की कार्रवाई के दौरान मारी गई दो गायों को गऊशाला में पशु डाॅक्टरों की मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतपाल ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी।
गौर हो कि वीरवार की देर रात्रि थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने थाना प्रभारी सनवीर सिंह बराड़ के नेतृत्व मेंं कपूरथला में पशुओं के अस्पताल में दाखिल होकर तरना दल के निहंग सिंहों से जबरदस्ती 26 भैंसे और 13 के करीब गायों को छीनने की कार्रवाई के दौरान 2 गायों की मौत हो गई थी। मौत का पता चलते ही बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पंडित के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने सुल्तानपुर लोधी पुलिस की कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए कपूरथला सुल्तानपुर लोधी स्थान पर करीब 3 घंटे जाम लगाकर विशाल धरना प्रदर्शन किया अौर चलती फिरती गऊशाला की सैकड़ों गायों के साथ शहर में प्रदर्शन किया। तब कपूरथला पुलिस के उच्च अधिकारियों ने कहा कि बजरंग दल के सदस्यों और तरना दल के निहंग सिहों को विश्वास दिलाया कि आरोपी थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है और दोनों गायों का पोस्मार्टम करवाकर यदि पोस्टमार्टम में साबित हुआ कि गायाें की दम घुटने और वाहन के नीचे आने से मौत हुई है तो आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
5 नवंबर 2014 को जब बाबा बकाला से विभिन्न गांवों से होती हुई चलती फिरती गऊशाला सुल्तानपुर लोधी पहुंची तो दो कैंटरों में सवार कुछ लोगों ने 13-13 भैंसे (झोटे) लोड किए हुए थे। एक कैंटर एक गाय से जा टकराया जिस कारण गाय जख्मी हो गई निहंग सिहों ने विरोध किया। देखते-देखते ही भीड़ एकत्रित हो गई। तो दोनो कैंटर चालक कैंटर छोड़ कर भाग निकले लोगों ने देखा कि दोनों कैंटरों में जो भैंसे लोड किए हैं तो एक कैंटर मात्र 4 की क्षमता वाले थे। 13 भैंसे बूरी तरह ठूसे हुए थे, जिस कारण लोगो ने शहर के दो गणमान्य व्यक्तियों की सहायता से उनसे भैंसे छुड़वाकर चलती फिरती गऊशाला को संभाल के लिए दे दी। कुछ दिनों बाद थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने चलती फिरती गऊशाला का नेतृत्व कर रहे निहंग बाबा पाला सिंह के विरुध दोनों गाड़ियों से शहर के भाजपा नेता की शह पर भैं