शव की पहचान करवा वारिसो को सौंपा
कपूरथला|थाना कोतवालीपुलिस ने गत दिवस दोपहर बाद गांव झल्ल ठीकरी वाल से एक 43 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया था।
शनिवार को आसपास के गांवों में सूचना दी गई तो गांव भंडाल बेट के मलकीत सिंह ने मृतक की पहचान अपने बेटे सुर्जन सिंह के रूप में की। मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा नशे का आदी था तथा वीरवार सुबह से ही घर से गायब था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया है। तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।