पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलाड़ियों के साथ दर्शकों ने भी की कबड्डी कबड्डी

खिलाड़ियों के साथ दर्शकों ने भी की कबड्डी-कबड्डी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांचवेंविश्व कबड्डी कप के तीन मैच शनिवार को सुल्तानपुर लोधी में खेले गए। सर्दी के बीच दर्शकों ने भी खिलाड़ियों के साथ पूरे दमखम से कबड्डी-कबड्डी खेली। भारी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचे। पहले मैच में पुरुषों की टीम ईरान ने स्पेन को 54-27 के साथ हराया। ईरान सेमीफाइनल में पहुंच गया है। हाफ टाइम तक ईरान 28-10 से आगे रही। रेडर बहमन, अहमद और मुस्तफा ने 7-7 अंक लिए। जाफी एलीपेजा ने 4 मुजतबा ने 3 जफ्फे लिए।

दूसरे मैच में महिला वर्ग के पूल बी के मुकाबले में भारती टीम ने डेनमार्क को 50-16 के बड़े फर्क के साथ हराया। भारतीय टीम ने डेनिश खिलाड़ियों की एक चलने दी। सुखविंदर कौर ने 8 और प्रियंका ने 3 अंक लिए। जाफी लाइन में अनु रानी ने 7 मनदीप कौर ने 3 जप्फे लिए। डेनिश रेडर मिले ने 11 शुकानाया ने 1 अंक लिया, जबकि जाफी माजा ने 1 जप्फे लिए। भारतीय पुरुष टीम ने लगातार दूसरे मैच में बड़ी जीत हासिल करते हुए अमेरिका को 57-29 के साथ हराकर सेमीफाइनल में अपना दावा मजबूत कर लिया है।

ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ मुख्य अतिथि थे। पूर्व वित्त मंत्री डॉ. उपिंदरजीत कौर, खडूर साहिब से एमपी रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा विशेष अतिथि थे। मार्कफैड चेयरमैन जरनैल वाहद, पंजाब ट्रेडर्ज बोर्ड के चेयरमैन नरोत्तम देव रत्ती, विधायक हरी सिंह जीरा, डीसी दलजीत सिंह मांगट, एसएसपी धनप्रीत कौर, विशेष सचिव (स्पोर्ट्स) शिवदुलार सिंह ढिल्लों, डायरेक्टर तेजिंदर सिंह धालीवाल, रुपिन्द्र रवि आदि मौजूद रहे।

पुरुषों में इरान लगातार तीसरी जीत महिला वर्ग में भारत दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत अौर अमेिरका पुरुष वर्ग की टीम कबड्डी का प्रदर्शन करते हुए। फोटो-हनी

मैचों का उदघाटन करते परिवहन मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ साथ खड़ी पूर्व वित मंत्री डॉ. उपिंद्रजीत कौर।

मंच पर बैठे डॉ. उपिंद्रजीत कौर, परिवहन मंत्री पंजाब अजीत सिंह कोहाड़ अौर सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा।