पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना की खुली भर्ती रैली 29 जनवरी से

सेना की खुली भर्ती रैली 29 जनवरी से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | फौजद्वारा खुली भर्ती रैली 29 जनवरी 2015 से 7 फरवरी 2015 तक कपूरथला में आयोजित की जा रही है। इसमें कपूरथला , शहीद भगत सिंह नगर, जालंधर और होशियारपुर के उम्मीदवारों में भर्ती की जाएगी। इस संबंधी जानकारी जिला सुरक्षा सेवाए भलाई अधिकारी कर्नल अमरबीर सिंह चाहल ने दी। उन्होंने कहा कि नौजवानों को फौज में भर्ती होने के योग्य बनाने के लिए जिला सुरक्षा सेवाए भलाई कार्यालय कपूरथला में प्री-रिकरुटमेंट ट्रेनिंग कोर्स चलाया जाना है। उन्होंने नौजवानों को कहा कि वह किसे भी जाति के साथ संबंधित हो, इस सुनहरी मौके का फायदा उठाने और 15 दिसंबर 2014 को सुबह 10 बजे स्क्रीनिंग के लिए अपने बायकाट सहित कार्यालय में कर मिले।