- Hindi News
- 60वीं पंजाब स्कूल (अंडर 19 लड़कियां) स्टेट हाॅकी चैपियनशिप 15 से शुरू
60वीं पंजाब स्कूल (अंडर-19 लड़कियां) स्टेट हाॅकी चैपियनशिप 15 से शुरू
60वींपंजाबस्कूल (अंडर-19वर्ष लड़कियां) स्टेट हाकी चैंपियनशिप 15 से 17 दिसंबर तक आरसीएफ के हाकी स्टेडियम में करवाई जा रही है। इस संबंधी जानकारी सहायक जिला शिक्षा अधिकारी रोशन मोदगिल ने बताया कि जिला टूर्नामेंट कमेटी के जिला अध्यक्ष डीईओ रूप लाल रूप की देखरेख और आरसीएफ की स्पोटर््स एसोसिएशन के सहयोग के साथ करवाई जा रही 60वीं (अंडर-19वर्ष लड़कियां) हाकी चैंपियनशिप में पंजाब भर में 27 टीमंे भाग ले रही हैं। जिनके रहने, खाने का प्रबंध सरकारी सेकेंडरी, मिडल और प्राइमरी स्कूल आरसीएफ में किया गया है। जिसका इंचार्ज प्रिंसीपल अमरजीत सिंह बाजवा को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त हॉकी स्टेट चैंपियनशिप का उदघाटन 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे जनरल मैनेजर आरसीएफ इंजी प्रमोद कुमार करेंगे, जबकि उक्त हाकी स्टेट चंैपियनशिप का समूह संचालक आरसीएफ के स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जीसी अग्रवाल, सचिव जीएस हीरा, स्पोर्ट्स अधिकारी राम कुमार करेंगे।
कन्याभ्रूण हत्या के खिलाफ बच्चों ने किया नुक्कड़ नाटक
फगवाड़ा|नेहरूयुवा केंद्र कपूरथला की तरफ से करवाए जा रहे नुक्कड़ नाटकों की कड़ी में एकता यूथ क्लब के सहयोग से अब तक शहर के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में उक्त नाटकों का मंचन सफलतापूर्वक करवाया जा रहा है। क्लब के प्रधान कुलविंदर सिंह ने बताया कि फगवाड़ा के भगतपुरा, गोबिंदपुरा, सुखचैन नगर, बाबा गद्दिया, शिवपुरी, फ्रेंड्स कालोनी पीपारंगी औक धर्मकोट आदि इलाकों में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूलों में उक्त नुक्कड़ नाटकों का मंचन करने में सहयोग देने का प्रयास किया।