पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आशुतोष महाराज गहन समाधि में, संस्कार की बात करना दुखद है\'

‘आशुतोष महाराज गहन समाधि में, संस्कार की बात करना दुखद है\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला|श्री सनातनधर्म मण्डल की बैठक अध्यक्ष गोबिंद अरोड़ा चेयरमैन रमेश मेहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक श्री आशुतोष महाराज की समाधि के बारे में बहुत ही घटिया तरह से खबरें और अफवाएं फैलाई जा रही है। एक बयान में कमेटी सदस्यों ने बताया कि हमें बहुत बार श्री आशुतोष महाराज जी के अलोकिक विचार सुनने का अवसर मिला है, जिनमें उन्होंने हमेशा विश्व शांति की ही बात की है महापरुषों द्वारा दशाए मार्ग अनुसार परमात्मा की भक्ति करने की शिक्षा दी है। नेताओं ने कहा समाधि अध्यात्म का विषय है, जिसके अपनी सोच अनुसार मापा नहीं जा सकता। इसलिए श्री आशुतोष महाराज जी गहन समाधि की अवसर में है, जिन्होंने समाधि से वापस आना ही आना हा जी के संस्कार की बात करना बहुत ही दुखद है। संस्थान के साथ हर जाति के असंख्य भक्त जुड़े हुए है, यदि संस्कार की बात आगे बढ़ती है तो इन करोड़ों लोगों की र्धामिक भावनाओं को गहरी चोट लगेगी। जिस से विश्व में शांति की जगह पर अशांति फैलने का खतरा है। संत श्री आशुतोष महाराज जिनके आश्रम हिन्दोस्तान में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। तिहाड़ जेल और हिन्दोस्तान की सैकड़ों दूसरी जेलों में जो कैदी है उनका सत्संग के जरिए ज्ञान प्रदान करके अच्छे इंसान बनाने का श्रेय महाराज आशुतोष जी को जाता है। इन्होने ही नेत्रहीन भिखारियो का ज्ञान प्रदान करके हकाारो सूरदास पैदा करने का श्रेय आशुतोष महाराज जी को जाता है। बैठक में रमेश मेहरा, कृष्ण लाल बहल, सुखविंदर सागर, मनोहर लाल शर्मा, लाल सिंह आदि उपस्थित थे।