पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आशुतोष महाराज समाधि से वापस आएंगे सेवकों का दृढ़ विश्वास\'

‘आशुतोष महाराज समाधि से वापस आएंगे सेवकों का दृढ़ विश्वास\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिव्यज्योतिजाग्रति संस्थान नारी शक्ति ढिलवां के उर्मिला, रीटा नैपोलियन, आशा रानी, सतनाम कौर, सुरजीत कौर, बलजीत कौर, सुरिन्द्र कौर, हरप्रीत कौर, राज रानी, सुरिन्द्र, मनजीत कौर, सतिन्द्र कौर, सुखवंत कौर आदि ने बताया कि कुछ लोग इस बात का प्रचार कर रहे है कि आशुतोष महाराज की समाधि के नाम पर अंध विश्वास फैलाया जा रहा है। यह बात बिल्कुल बेबुनियाद सरासर झूठ है, क्योंकि वह वह दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में कई बार सत्संग प्रवचन सुन चुके है। वहां के प्रचारक सेवकों के प्रवचन सुनकर यह अहसास होता है कि वह बहुत पढे़ लिखे विद्वान है, क्योंकि वह धर्म के वेदों को सनातन पुरातन और आधुनिक विज्ञान के आधार पर तर्क सहित सरल भाषा में समझाते हंै। आशुतोष महाराज का समाधि में वापस आना उनके सेवकों का अंध विश्वास नहीं बल्कि दृढ़ विश्वास है। आशुतोष महाराज के संस्कार को लेकर बिना वजह चर्चा करनी सरासर गलत है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी भी सूरत में आशुतोष महाराज के संस्कार की बात आगे बढ़ाई तो पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश का माहौल खराब हो सकता है। इस मौके पर उर्मिला, रीटा नेपोलियन, आशा रानी, सतनाम कौर, सुरजीत कौर, बलजीत कौर, सुरिन्द्र कौर, हरप्रीत कौर, राज रानी, सुरिन्द्र रानी, सतिन्द्र कौर आदि उपस्थित थे।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की नारी शक्ति ढिलवां के उर्मिला, रीटा नेपोलियन, आशा रानी, सतनाम कौर, सुरजीत कौर अन्य।