- Hindi News
- घटिया राजनीति करने वालों को कांग्रेस पार्टी सदैव करारा सबक सिखाती रहेगी : राणा
घटिया राजनीति करने वालों को कांग्रेस पार्टी सदैव करारा सबक सिखाती रहेगी : राणा
कपूरथला | घटियाराजनीति करने वालों को कांग्रेस पार्टी सदैव करारा सबक सिखाती रहेगी, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए लोकतंत्र संविधान की हत्या कर सके। यह बात कांग्रेस के क्षेत्र विधायक राणा गुरजीत सिंह ने एकता भवन में प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
राणा ने कहा कि शहर के मोहल्ला दीप सिंह नगर डिफैंस काॅलोनी क्षेत्र निवासियों के नाम नगर कौंसिल चुनावों की सूची में शामिल कर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने घोर लापरवाही की थी जिसका राजनीतिक लाभ सतापक्ष के नेता उठाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने क्षेत्र निवासियों के नाम वोटर सूची में शामिल करवाने को लेकर कड़ा नोटिस लेते हुए मामला हाईकोर्ट की चौखट पर पहुंचाया था क्योंकि दीप सिंह नगर के लोग बीते 22 वर्ष से नगर कौंसिल दोनों क्षेत्रों से डिवैल्पमैंट चार्ज अन्य कर नियमित तौर से वसूल करती है। उक्त मामले में हाईकोट ने रिट पिटीशन पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए बाबा दीप सिंह नगर की वोट बनाने के मामले में सरकार को 7 दिन में कार्रवाई करने के आदेश दिए जबकि कोर्ट ने डिफैंस काॅलोनी के मामले में राज्य सरकार को 14 दिन की समयावधि में कारवाई करने की बात ही है। दोनों आदेश जारी होने पर क्षेत्र निवासियों में राहत खुशी की लहर पाई जा रही है।
इस दौरान कैप्टन करतार सिंह, कैप्टन जोगिंदर सिंह, सुखदेव सिंह औजला, पूर्व पार्षद सुरिंदर पाल सिंह, नीलम कुमारी, पूमन, इकबाल सिहं, सतनाम सिंह, विकास शर्मा, रोशन लाल, बलजीत सिहं, जोगिंदर सिंह, चरण सिंह, रविंदरपाल सिंह, मनिंदरपाल सिंह, गुरमेल सिंह, कुलदीप सिंह, बलदेव सिंह, दीदार सिंह आदि उपस्थित थे।
विधायक राणा गुरजीत सिंह एकता भवन में प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए।