- Hindi News
- टेलेंट शो, डांस, गीत, में विद्यार्थी छाए
टेलेंट शो, डांस, गीत, में विद्यार्थी छाए
कैंब्रिजइंटरनेशनलस्कूल में ओपन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतगर्त चैस के मुकाबले, टैंलट शो, डांस, गीत, बेस्ट बाऊट ऑफ वेस्ट का प्रदर्शन विभिन्न स्कूलों के छात्राओं की ओर से किया गया।
शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के रचनात्मक कौशल का विकास भी आवश्यक है। इस मुकाबलों में 200 से अधिक प्रतियोगियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने हुनर को विभिन्न ढंगों से प्रस्तुत किया। इस समारोह में मुख्यतौर पर सचिव मान सेवा सिंह, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अश्वनी तिवारी पहुंचे।
मुकाबलों में विजेता विद्यार्थियों को पदक, नकद राशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल आरती दादा ने सभी का धन्यवाद करते हुए छात्रों को जिंदगी का महत्व समझने और समय का सही उपयोग करने का उपदेश दिया। इस अवसर पर चेयरमैन सतीश अग्रवाल, अध्यक्ष सुमन अग्रवाल, दिशा निर्देशक सुधीर अग्रवाल, सचिव मुनीश अग्रवाल, विद्यार्थी उपस्थित थे।
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में विजेता छात्रों को सम्मानित करते हुए गणमान्य। -भास्कर
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में विजेता िवद्यार्थी गण्मान्य और टीचर्स के साथ प्रमाण-पत्र दिखाते हुए। -भास्कर