पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गायक तजिंदर हनी के पहले सूफी गीत की शूटिंग शुरू

गायक तजिंदर हनी के पहले सूफी गीत की शूटिंग शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | सूफीगायक तजिंदर हनी ने सिल्वर स्क्रीन पर छाने की तैयारी शुरू कर दी है। हेरिटेज सिटी कपूरथला की ऐतिहासिक इमारतों में हनी के गाने की शूटिंग हो रही है। हनी के साथ कई गायकों की वीडियो में माडलिंग कर चुकी रेंजल जायसवाल इस सूफी गीत में अभिनय कर रही हैं।

पिछले चार दिनों से कपूरथला की शाही समाधियों, धालीवाल दोनां गांव की चौपाल, मीर नासर के मकबरे में गीत की शूटिंग की गई है। करीब दो माह बाद यह गीत सभी चैनलों पर प्रसारित होगा। गायक तजिंदर हनी ने बताया कि यह सूफी गीत युवा गीतकार यार नरिंदरा ने लिखा है। जबकि गाने की शूटिंग डायरेक्टर जश्न मल्ली ग्रुप की ओर से की जा रही है। तजिंदर हनी म्यूजिक में एमफिल हैं और पीएचडी कर रहे हैं। साथ ही संगरूर के अकाल डिग्री कॉलेज मस्तुआना साहिब में म्यूजिक के प्रोफेसर हैं।

सूफी गीत की शूटिंग करते हुए गायक तजिंदर हनी। -भास्कर

गायक तजिंदर हनी कपूरथला की शाही समाधियों में अपने पहले सूफी गीत की शूटिंग करते हुए। साथ हैं माडल रेंजल जायसवाल।