- Hindi News
- भारत जागृित मंच ने शहर की नुहार बदलने के लिए लिया संकल्प
भारत जागृित मंच ने शहर की नुहार बदलने के लिए लिया संकल्प
भारतजागृतिमंच के अध्यक्ष संदीप बजाज की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन उपाध्यक्ष एसके कालिया के निवास स्थान पर किया गया। इस बैठक में मंच की कार्यप्रणाली के बारे में विचार-िवमर्श किया गया। अध्यक्ष बजाज ने बताया कि मंच ने 1 जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2016 तक शहर की नुहार बदलने के लिये प्रण लिया है इसके अतर्गत शहर में सड़कों के खड्डे भरे जाएंगे और शहर को साफ सुथरा बनाया जाएगा। इसके अलावा शहर में कूड़ा कर्कट घरों और दुकानों से उठाने के लिए भी मंच की तरफ से प्रोग्राम बनाया जा रहा है। यह तभी संभव होगा जब शहर वासियों और मंच के मैंबर के सहयोग मिलता रहे। उन्होंने बताया कि मंच की स्थापना जून 2014 से शुरू की गई और अगस्त 2014 से खड्डों को भरने का काम शुरू किया गया। इस दौरान पंच मंदिर, सत नरायण मंदिर, डी. सी चौक, कपूरथला सुल्तानपुर रोड पर चारबती चौक आदि पर काम किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारत जागृति मंच के अध्यक्ष संदीप बजाज।