पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएपी खाद की सप्लाई होने से किसान परेशान

डीएपी खाद की सप्लाई होने से किसान परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेहूंऔरआलू की बिजाई के समय डी.ए.पी. खाद की सप्लाई किसानों को देने से जहां आलोचना का शिकार हो रही है। वहीं पंजाब सरकार की अगुवाई में अदारे मार्कफैड द्वारा सहकारी सभाओं को खाद सप्लाई करनेे के कारण इसकी योग्यता पर भी सवालिया निशान लग गया है। पिछले कई वर्ष से गांव की सहकारी सभाओं को खाद देने वाले मार्कफैड अदारे को इस बार केवल 40 फीसदी सप्लाई कर सके और नमोशी का सामना करना पड़ रहा है। मार्कफैड कपूरथला की 106 सभाओं में कुल मांग का 65 फीसदी हिस्सा सप्लाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और बाकी 35 फीसदी इफको ने सहकारी सभाओं को खाद सप्लाई करनी थी। इफको ने अपने हिस्से की बनती 35 फीसदी सहकारी सभाओं को खाद दे दी है, जबकि मार्कफैड को अलाट हुआ कोटा अभी 40 फीसदी से भी कहीं दूर है। हालत यह है कि समूचे जिले कपूरथला में पड़ती 100 से ज्यादा सहकारी सभाओं में यूरिया खाद बिल्कुल खत्म है अगर प्राइवेट दुकानदार खाद देते हैं तो वे जिमींदारों की मजबूरी का नाजायज फायदा उठाते हैं और प्रति थैला 30 रुपए ज्यादा वसूल करते हैं। क्षेत्र के किसानों रणजीत सिंह चंदी, बलदेव सिंह चंदी सरपंच, कुलबीर सिंह, कुलदीप सिंह डडविंडी, अमनदीप सिंह भिंडर आदि ने चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार ने अगर उक्त मुश्किल का हल कि या तो लोग सडक़ो पर उतर आएंगे। जब इस संबंधी मुख्य कृृषि अधिकारी मनोहर सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने माना कि चाहे राष्ट्रीय स्तर पर खाद्य की कमी है पर कपूरथला जिले में खाद्य की सप्लाई कुछ तस्सलीबख्श है।