सृजना केंद्र की ओर से समागम आज
कपूरथला | सृजनाकेंद्र की बैठक अध्यक्ष कुलवंत सिंह औजला महासचिव सुरजीत सिंह साजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान मीडिया इंचार्ज सुखविन्द्र मोहन ने बताया कि वार्षिक प्रीतम कौर कल्हर यादगारी पुरस्कार इस बार प्रसिद्ध लेखक अमरजीत हेयर को दिया जाएगा। इस समागम में 14 दिसंबर रविवार सुबह 10 बजे सृजना केंद्र विरसा विहार में होगा। इस मौके प्रवासी लेखकों के साथ संवाद और शायरी साहित्य संगठनों की सरगर्म भूमिका के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यातिथि कवि हरभजन सिंह हुंदल, डॉ. कर्मजीत सिंह महासचिव, केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा और विशेषातिथि के तौर पर कनेडा की ओर से होंगे। इस मौके पर कुमार आशु, मंगल सिंह भंडाल, जसबीर सिंह वाटावाली, जसविन्द्र सिंह, रुप दबुर्जी, प्रो सिरदूल सिंह औजला जंग बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे।