- Hindi News
- बाईपास से निकल जाती है चंडीगढ़ की बसें, लोग परेशान
बाईपास से निकल जाती है चंडीगढ़ की बसें, लोग परेशान
फगवाड़ासेचंडीगढ़ को जाने वाली बसों का मेहटां बाईपास से आना-जाना बदस्तूर जारी है। हालात ये हैं कि विभाग के बार-बार कहने के बावजूद भी तो बस चालकों पर कोई असर हो रहा है और ही विभाग इन पर कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है। विभाग की ओर से कई बार बसों के चालान तक किए गए हैं लेकिन मसले का कोई हल नहीं हो रहा। उधर, विभागीय अधिकारियों ने अनुसार कपूरथला डीपो के जीएम ने सभी बस चालकों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए रूट रद्द करने की बात कही हुई है लेकिन हैरानी वाली बात है कि ये बस चालकों की मनमानियां जारी हैं।
फगवाड़ा से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से फगवाड़ा आने जाने वाली ज्यादातर बसें फगवाड़ा शहर में आकर या तो मेहटां बाईपास से चली जाती हैं और या फिर होशियारपुर चौक से होते हुए शूगर मिल के पास ही निकल जाती हैं। इसके चलते यात्रियों को तो परेशानी हो रही है। साथ ही सरकारी खजाने को भी चूना लगाया जा रहा है। इसके चलते रोजाना तीन हजार से ज्यादा रुपए की अड्डा फीस का नुकसान हो रहा है। फगवाड़ा बस स्टैंड पर शनिवार को कई लोग रोपड़, मोहाली चंडीगढ़ जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े थे लेकिन बस नहीं रही थी।
इस बारे में बस स्टैंड के प्रभारी से संतोख सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा पहले भी शिकायत मिली थी और वो जीएम को भेज दी गई थी। उस समय जीएम ने सरकारी और गैर सरकारी बसों को चेतावनी दी थी कि अगर कोई बस फगवाड़ा बस स्टैंड नहीं आती तो सरकारी ड्राईवरों पर कार्रवाई होगी। निजी बसों के रूट परमिट रद्द करने के लिए डीटीओ को सिफारिश की जाएगी।
चडीगढ़ से आती बस फगवाड़ा बजाय बाईपास से जालंधर को मुड़ती हुई।