भ्रूण हत्या पर नुक्कड़ नाटक
भ्रूण हत्या पर नुक्कड़ नाटक
फगवाड़ा | नेहरूयुवा केंद्र कपूरथला की तरफ से करवाए जा रहे नुक्कड़ नाटकों की कड़ी में एकता यूथ क्लब के सहयोग से अब तक शहर के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में उक्त नाटकों का मंचन सफलतापूर्वक करवाया जा रहा है। क्लब के प्रधान कुलविंदर सिंह ने बताया कि फगवाड़ा के भगतपुरा, गोबिंदपुरा, सुखचैन नगर, बाबा गद्दिया, शिवपुरी, फ्रेंड्स कालोनी पीपारंगी औक धर्मकोट आदि इलाकों में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूलों में नाटकों का मंचन करने में सहयोग देने का प्रयास किया। महासचिव गुरशरणजीत, परमजीत, हितेन्द्र सिंह, जनक नंदन कुमार मौजूद रहे।