- Hindi News
- सरकार हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करने में असफल : मनीष सूद
सरकार हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करने में असफल : मनीष सूद
फगवाड़ा | शिवसेनाहिंदुस्तान की बैठक शहरी प्रधान भजन बाती की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रधान मनीष सूद शामिल हुए। बैठक में सुल्तानपुर लोधी में एसएचओ की बदमिजाजी के चलते मौत का शिकार बनी दो गऊओं की हत्या के प्रति गहरा दुख प्रकट करते हुए मनीष सूद ने कहा कि उक्त घटना से लगता है कि पंजाब सरकार हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने में असफल है। उन्होंने कहा कि निलंबन मात्र मामले को ठण्डे बस्ते में डालने का प्रयास नजर आता है लेकिन ये जांच का विषय है। सारी हकीकत सामने आनी चाहिए कि आखिर थाना प्रभारी ने ऐसा किया किसके कहने पर है। मनीष सूद ने मांग की कि सभी आरोपियों पर धारा 295-ए के तहत केस दर्ज करके उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जा। उन्होंने कहा कि यदि इंसाफ ना मिला तो कपूरथला में डीसी दफ्तर के बाहर धरना भी दिया जाएगा। धर्मेंद्र, नरेन्द्र, दीपक, अमित छाबड़ा, दीपू, रमेश कुमार, मिलन कुमार, पवन, हनी, संतोष, राम कुमार, श्रीचंद, महीप सिंह, पवन कुमार मौजूद रहे।