पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमरजीत हेयर काे श्रीमति प्रीतम कौर कलहर यादगारी पुरस्कार

अमरजीत हेयर काे श्रीमति प्रीतम कौर कलहर यादगारी पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सृजनाकेंद्रकपूरथला की ओर से श्रीमति प्रीतम कौर कलहर यादगारी पुरस्कार समागम करवायागया। कार्यक्रम में कहानीकार अमरजीत हेयर काे श्रीमति प्रीतम कौर कलहर यादगार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मानित लेखक ने कहा कि यह सम्मान लेकर वह गर्व महसूस करते हैं और पंजाबी भाषा के उत्थान के लिए हमेशा काम करते रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर कवि हरभजन सिंह हुंदल, प्रधानगी मंडल में डा. कर्मजीत सिंह, कहानीकार जरनैल सिंह कैनेडा, प्रो. गोपाल सिंह बुटटर, नरिंद्रपाल सिंह कंग, डा. सुखपाल सिंह थिंद, बलबीर सिंह कलहर, निर्मल सिंह खख, डा. स्वर्ण सिंह प्रो. कुलवंत सिंह औजला ने शिरकत की। रस्मी शुरुआत के कवि दरबार में अनजिंदर कमल, कुमार आशु, जसबीर सिंह वाटांवाली, सुखविंदर मोहन सिंह, जंग बहादुर सिंह घुम्मण, सुरजीत साजन, कंवर इकबाल सिंह, संदीप कौर, सीमा, मंगल सिंह भंडाल ने अपनी रचनाएं पेश की। एनआरआई लेखकों के साथ शायरी और साहित्यिक मुद्दों संगठनों की सरगर्म भूमिका पर चर्चा की गई। नरिंद्रपाल सिंह कंग, डा. जगीर सिंह काहलों डा. सुखपाल सिंह थिंद ने कहा कि अमरजीत हेयर की रचनाएं वास्तविकता के नजदीक है और समाज की बुराईयों पर करारी चोट भी करती रहती है। कहानीकार जरनैल सिंह और प्रो. जगीर सिंह के साहित्यिक जीवन पर रोशनी डालते प्रो. गोपाल सिंह बुटटर निर्मल सिंह खख ने बताया कि इनकी रचनाओं में एनआरआई पंजाबियों के प्रति चिंतन मौजूद है। कहानीकार जरनैल सिंह कैनेडा ने बताया कि अभी भी पंजाब में पंजाबी भाषा को ऊंचा दर्जा प्राप्त नहीं है, हमें इसके सही प्रयोग के लिए घर से ही शुरु करनी चाहिए। डा. कर्मजीत सिंह महासचिव केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा ने बताया कि भाषाओं में से सबसे ज्यादा पंजाबी भाषा प्रति नजरअंदाज पेश हो रहा है। परंतु हमारी सभा इसको हमेशा चिंतन विषय को लेकर चल रही है जल्द ही पंजाबी भाषा को विशेष दर्जा दिला सकेंगे। बलबीर सिंह ने बताया कि सिरजना केंद्र के सहयोग से हर वर्ष यह पुरस्कार प्रसिद्ध लेखकों कवियों को दिया जाता है दिया जाता रहेगा। इस अवसर पर कपूरथला जिले की सभी साहित्य सभाओं के पदाधिकारियों की महासचिव केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा के साथ विचार चर्चा भी की।

इस अवसर पर तेजबीर सिंह, हरप्रीत सिंह हुंदल, गुरमेज सिंह, परमिंद्र कौर, प्रकाश कौर, प्रो. प्रोमिला अरोड़ा, इंद्रजीत सिंह, हरफूल सिंह, सुरजी