- Hindi News
- 60वीं पंजाब स्कूल स्टेट हाॅकी चैंपियनशिप आज से शुरू
60वीं पंजाब स्कूल स्टेट हाॅकी चैंपियनशिप आज से शुरू
कपूरथला| 60वींपंजाब स्कूल (अंडर-19 वर्ष लड़कियां) स्टेट हाॅकी चैंपियनशिप 15 से 17 दिसंबर तक आरसीएफ के हाॅकी स्टेडियम में करवाई जा रही है। सहायक जिला शिक्षा अधिकारी रोशन मोदगिल ने बताया कि जिला टूर्नामेंट कमेटी के जिला अध्यक्ष डीईओ रुप लाल रुप की देखरेख और आरसीएफ की स्पोटर्स एसोसिएशन के सहयोग के साथ करवाई जा रही 60वीं (अंडर-19वर्ष लड़कियां) हाकी चैंपियनशिप में पंजाब भर में 27 टीमें भाग ले रही हैं। जिनके रहने, खाने का प्रबंध सरकारी सेकेंडरी , मिडल प्राइमरी स्कूल आरसीएफ में किया गया है। इसका इंचार्ज प्रिंसीपल अमरजीत सिंह बाजवा को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हॉकी स्टेट चैंपियनशिप का उद्घाटन 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे जनरल मैनेजर आरसीएफ इंजीनियर प्रमोद कुमार करेंगे।