पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"गुरु ग्रंथ्र साहिब में ग्लोबल वार्मिंग का हल\'

\"गुरु ग्रंथ्र साहिब में ग्लोबल वार्मिंग का हल\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतबाबा बलबीरसिंह सीचेवाल को हालैंेड के गुरुद्वारा मान सरोवर में ग्रंथी राम सिंह ने सम्मानित किया। सीचेवाल किया ने गुरुद्वारा में प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती का मुकाबला सिर्फ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की विचारधारा को अपना कर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह विचार मन से निकाल देना चाहिए कि सिर्फ भारत दूषित वातावरण की समस्या से जूझ रहा है और इसका असर दुनिया के दूसरे प्रदेशों पर नहीं पड़ेेगा। उन्होंने कहा कि हवा को कौन सी सीमा में बांधा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते बर्फों के पिघलने के साथ समुद्री तल बढ़ता जा रहा है जिस कारण निचले प्रदेश पानी में डूब जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुदरत के साथ की गई छेड़छाड़ हमेशा ही बहुत महंगी साहित हुई है। संत सीचेवाल ने बताया कि इस गंभीर समस्या का हल गुरबाणी में ही ढूंढा जा सकता है। उन्होंने अप्रवासी भारतीयों को अपील करते कहा कि इस समय पंजाब बहुत ही गंभीर स्थिति में से गुजर रहा है। पांचों दरियाओं की धरती पर साफ दरिया तो नहीं बहते लेकिन कैंसर ट्रेन बड़ी रफ्तार से बठिंडे से दौड़ रही है।

इस मौके गुरु घर में उपस्थित संगतों को पवित्र काली बेईं पर बनी डोक्यमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।

इस अवसर पर हरजिंदर सिंह औजला, गुरसेवक सिंह, भाई मेजर सिंह, रघबीर सिंह, निर्मल सिंह संघा, हाकम सिंह, मलविंदर कौर, अमरजीत सिंह जावंदा, पिंका सेखों, संघेडा परिवार, अमरीक सिंह संधू अमरजीत सिंह लाडी उपस्थित थे।

प्रसिद्ध वातावरण प्रेमी संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने हालैंड के सिख गुरुद्वारा मान सरोवर साहिब में अरदास की।