पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्द ऋतु की प्रथम बारिश, पारा लुढ़का,गेहूं और सब्जियो के लिए लाभदायक : किसान

सर्द ऋतु की प्रथम बारिश, पारा लुढ़का,गेहूं और सब्जियो के लिए लाभदायक : किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला-शहरतथाआसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह 11 बजे के करीब हुई हल्की बूंदा-बांदी रात 10 बजे के करीब शुरु हुई बारिश जो रविवार सुबह बजे तक रुक-रुक कर जारी रही से पारा लुढक़ने से ठंड का प्रकोप खूब बढ़ गया।

परंतु किसानों के चेहरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्योंकि इस बारिश का उन्हें गेहूं की फसल सब्जियों हरे चारे के लिए लंबे समय से इंतजार था। गांव धम्म के सरपंच दलेर सिंह, पूर्व सरपंच करनैल सिंह, पूर्व सरपंच बचित्र सिंह, महंगा सिंह, प्यारा सिंह बलिहार, कांजली गांव से बलवीर सिंह, रजिंद्र सिंह, परमजीत सिंह, हजारा सिंह गांव कोकलपुर के पूर्व सरपंच बाज सिंह, निरंजन सिंह, बलदेव सिंह, बख्शीश सिंह, काला सिंह, जसमेल सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारिश का इंतजार था क्योंकि धुंध के चलते सब्जियों गेहूं, हरा चारा की जड़ों में धुंध का असर होने से क्षति पहुुंच रही थी। बारिश होने से जहां उनका हजारों लीटर जनरेटरों में इस्तेमाल होने वाला इंधन बचेगा वहीं समय की बचत भी होगी।

ठंडकी दस्तक से गर्म वस्तुओं की खरीददारी बढ़ी

सर्दऋतु की पहली बारिश से ठंड ने ज्यों ही दस्तक दी शहर के माल रोड रैडक्रास मार्किट में लगने वाली संडे मार्किट में लोगों ने खूब खरीददारी की। दुकानदारों महिंद्र कुमार, बिल्ला, राजू, राजीव कुमार, हरजीत सिंह, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, राजिंद्र सिंह, सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सर्द ऋतु की पहली बारिश फायदेमंद रही। लोगों ने खरीद में भारी उत्साह दिखाया जिस कारण उन्हें भारी लाभ हुआ।

सेहतके लिए फायदेमंद है इन दिनों की बारिश

ईएनटीविशेषज्ञ डा. अमनदीप कपिला ने बताया कि गत कई माह से क्षेत्र में धूल मिट्टी उड़ रही थी। उपर से धुंध का प्रकोप शुरु हो गया। वातावरण में खुश्की छाने से लोगों में नाक गले के रोगों की अचानक बढौतरी हो गई। बारिश से वातावरण में शुद्धि छाने से इस बीमारियों से तुरंत राहत मिलेगी, वहीं सांस अस्थमा के रोगी भी राहत महसूस करेंगे।

शहीद-ए-आजम भगत िसंह चौंक में लगी संडे मािर्कट में लोग गर्म कपडो की खरीददारी करते हुए।

शहीद-ए-आजम भगत िसंह चौंक में लगी संडे मािर्कट में लोग गर्म कपड़ों की खरीददारी करते हुए।