- Hindi News
- हादसे में मृतक किसानों के रिश्तेदारों को विधायक बीबी जागीर कौर ने चेक दिए
हादसे में मृतक किसानों के रिश्तेदारों को विधायक बीबी जागीर कौर ने चेक दिए
कपूरथला | विभिन्नहादसों में मारे गए लोगों के रिश्तेदारों को पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से मुआवजा राशि दी गई। शिअद विधायक बीबी जागीर कौर ने मृतक किसानों के रिश्तेदारों को उनके घरो में जाकर मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। गांव बेगोवाल के किसान बंटी की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से गांव आहली खुर्द तहसील सुल्तानपुर लोधी में 16 मई 2013 को मौत हो गई। विधायक ने मृतक किसान के रिश्तेदार को मार्किट कमेटी ढिलवां ने 2 लाख रुपए का चेक भेंट दिया। अन्य घटना में मृतक किसान बलदेव सिंह निवासी गांव धालीवाल बेट की बिजली का करंट लगने से 2 जुलाई 2०12 को मौत हो गई थी, के रिश्तेदारों को भी बीबी जगीर कौर ने मुआवजे की राशि का चैक भेंट किया। इस मौके पर मार्किट कमेटी भुलत्थ के चेयरमैन जत्थेदार सवरण सिंह, मार्किट कमेटी ढिलवां के चेयरमैन लखविंदर सिंह, अमरीक सिंह, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।