- Hindi News
- परमात्मा पर विश्वास रखने वालों की मन्नतंे जरूर पूरी होती है : बीबी
परमात्मा पर विश्वास रखने वालों की मन्नतंे जरूर पूरी होती है : बीबी
हमेंहमेशाअपने गुरुओं पीरों के दर्शाए मार्ग पर चल कर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए सदा प्रमात्मा के चरणों में रह कर अपनी जिंदगी व्यतीत करनी चाहिए।
जो व्यक्ति नाम सिमरण में दृढ़ विश्वास रखता है परमात्मा उसकी मुराद जरूर पूरी करता है। यह बात शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की उपाध्यक्ष विधायक बीबी जगीर कौर ने गुरुद्वारा संतसर साहिब रमीदी में आढ़ती अमरजीत सिंह बल की ओर से रखे गए धार्मिक समारोह को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि लचर कार्यक्रम करवाने की बजाए हमें धार्मिक समारोह करवाने चाहिए। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए भोग उपरांत बीबी बलविंदर कौर खालसा के कविशरी जत्थे ने आई हुई संगत को गुरु घर के साथ जुड़ने की अपील की और वारों द्वारा संगत को निहाल किया। इस अवसर पर गुरु का लंगर अटूट वितरण किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन लखविंदर सिंह विजौला, आढ़ती अमरजीत सिंह रमीदी, हरमिंदर सिंह लिद्दड़ कैनेडा, कर्मवीर सिंह लिद्दड़ कैनेडा, अनूप सिंह नगर पंचायत बेगोवाल, अनूप सिंह, डिंपल कुमार, सुरजीत सिंह, केवल सिंह बल, सरपंच हरजिंदर सिंह ताजपुर, सरपंच बलविंदर सिंह, फुम्मण सिंह, सुखदेव सिंह बल, बलकार सिंह बल आदि के अलावा भारी संख्या में संगतें उपस्थित थी।
विधायक बीबी जगीर कौर को सम्मानित करते आढ़ती अमरजीत सिंह रमीदी, जत्थेदार स्वर्ण सिंह जोश और अन्य। -भास्कर