- Hindi News
- शहीद भगत सिंह सराभा मेरे आदर्श : धर्मेन्द्र
शहीद भगत सिंह सराभा मेरे आदर्श : धर्मेन्द्र
शहीदभगतसिंह यूथ क्लब के महासचिव सोनू पंडित ने फिल्म कलाकार धर्मेन्द्र से जालंधर में मुलाकात की।
इस दौरान सोनू पंडित ने धर्मेन्द्र को अपने क्लब और उनके द्वारा किए कार्यों की विस्तापूर्वक जानकारी दी और कहा कि वह शहीद भगत सिंह चौक के बाद कपूरथला माडल टाऊन में लोगों की मांग को देखते हुए शहीद करतार सिंह सराभा के नाम से चाैक का निर्माण और उनकी मूर्ति स्थापित करने जा रहे है।
इस पर धर्मेन्द्र ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा उनके आदर्श है। उन्होंने कहा कि आज के हालात में शहीदों की सोच को फैलाना बहुत जरूरी हो गया है। जिनके लिए शहीदों के नाम पर अधिक से अधिक बैंक इमारते होनी चाहिए। उन्होंने पंजाब में बढ़ रहे नशे पर चिंता व्यक्त की ओर कहा कि नौजवानों को नशे छोड़ कर शहीदों की सोच पर चलना चाहिए। इस दौरान क्लब के उपाध्यक्ष राकेश जोशी भी उपस्थित थे।
शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के महासचिव सोनू पंडित ने फिल्म कलाकार धर्मेन्द्र के साथ बातचीत करते हुए -भास्कर