पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय जनता पार्टी ने चलाया वार्डों में सदस्यता अभियान

भारतीय जनता पार्टी ने चलाया वार्डों में सदस्यता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनतापार्टी का सदस्यता अभियान जो पूरे देश में बड़ी सफलतापूर्वक चल रहा है के तहत भारतीय जनता पार्टी कपूरथला के मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह मठाडू के नेतृत्व में शहर के विभिन्न वार्डों में चलाया गया, जिसमें बड़ी भारी संख्या में सदस्या बने। तीसरे दिन यहां कई वार्डों में सदस्यता अभियान चला वहीं शेखूपुर में भी जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पासी ने कैंप लगा कर वार्ड नं 16 और 17 में सैकड़ों सदस्य बनाए। वहीं दूसरी तरफ वार्ड नं 19 में सदस्यता अभियान मंडल कपूरथला के प्रभारी सन्नी शर्मा और को-कनवीनर स्पोर्ट्स सैल पंजाब मुनीश विज ने वार्ड प्रमुख नरिंद्र कौर की हाजरी में भारी संख्या में सदस्य बनाए।

इस मौके मीडिया इंचार्ज जगदीश शर्मा महासचिव अशोक माहला, दिनेश आनंद, करनैल सिंह, राधे शाम शर्मा, बाबू लाल शर्मा, देव भंडाल, हिंद भूषण शेखूपुर, डॉ. अमरनाथ, डॉ. जसवंत, जय प्रकाश शर्मा, डिंकी, संगीता खरबंदा, हरदीप कौर, राज रानी, पूजा, उमा देवी और रविंद्र कौर आदि उपस्थित थे।

मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह मठाडू की अध्यक्षता में भाजपा सदस्यता अभियान की भर्ती के दौरान सामूहिक रूप में उपस्थित कार्यकर्ता। -भास्कर