- Hindi News
- अध्यापकों पर सरकार की ओर से लाठीचार्ज करने को लेकर डीटीएफ ने की निंदा
अध्यापकों पर सरकार की ओर से लाठीचार्ज करने को लेकर डीटीएफ ने की निंदा
डैमोक्रेटिकटीचर्जफ्रंट के जिलाध्यक्ष सुच्चा सिंह और सचिव कर्म सिंह ने प्रैस व्यक्तव्य में कहा कि अपनी मांगों को लेकर शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों पर सरकार द्वारा लाठीचार्ज करके जेलों में डालने को लेकर डीटीएफ पुरजोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सरकार इन अध्यापकों को पहले पक्का करने के वायदे कर चुकी है और वायदे खिलाफी को लेकर इन अध्यापकों को मंजबूरन संघर्ष करना पड़ा, लेकिन सरकार लाठी चार्ज करके इनकी मांगों को दबा रही है। उन्होंने कहा कि डीटीएफ कपूरथला शिक्षा प्रोवाईडर अध्यापक यूनियन को पूर्ण समर्थन देती है और सरकार से मांग की कि अध्यापकों को तुरंत रिहा किया जाए।
इस अवसर पर बीर सिंह, सुखविंदर सिंह चीमा, बलबीर सिंह सैदपुर, प्रमोद कुमार, सुखचैन सिंह, सुखदेव सिंह, सरवन सिंह औजला, जैमल सिंह, बलजीत सिंह बब्बा, चरणजीत सिंह, जोगिंद्र सिंह अमानीपुर, पंकज धीर, राजबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, स्वर्ण सिंह, भूपिंदर सिंह, बलविंदर भंडाल, रोशन लाल, करनैल सिंह भंडाल, हरजिंदर हैरी, पवन कुमार, हरभजन सिंह, सुरिंद्रपाल, मलकीत सिंह आदि उपस्थित थे।