- Hindi News
- जो भी सरकारें बनीं उन सरकारों ने गरीबों के साथ जुल्म किया : सुल्तानपुरी
जो भी सरकारें बनीं उन सरकारों ने गरीबों के साथ जुल्म किया : सुल्तानपुरी
कपूरथला | बसपा(अ) के झंडे नीचे गरीब लोगों को एकित्रत होना चाहिए, क्योकि आज तक जो भी सरकारंे बनी हंै उन सरकारों ने गरीबों के साथ जुल्म और धक्का किया है। यह प्रगटावा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह सुल्तानपुरी और मनोज नाहर ने गांव झुगिया गुलाम में बसपा (अ) की हुई बैठक में किया। इस मौके गांव झुगिया गुलाम यूनिट की चुनाव भी की इसमें राजवीर को अध्यक्ष, मंगत राम को उपाध्यक्ष, जगदीश को यूथ विंग अध्यक्ष, सुखदेव सिंह को यूथ विंग के उपाध्यक्ष, नरेश कुमार को बनाया गया। इस अवसर पर तरसेम लाल, करन सहोता, अमित नाहर आदि उपस्थित थे।