रणजीत एवेन्यू वेलफेयर सोसायटी की बैठक
रणजीतएवेन्यूवेलफेयर सोसायटी बलवंत सिंह बल्ल की अध्यक्षता में सोसायटी के समूह सदस्यों की बैठक हुई। इस सबंधी जानकारी देते सोसायटी के महासचिव महिंदर सिंह नूरपुरी ने बताया कि सभी गलियों से घास और कूड़ा कर्कट साफ करने उपरांत कॉलोनी में जो अशोका के बूटे लगाए गए थे। वह तकरीबन सारे ही पौधों को कुछ शरारती तत्वों द्वारा नष्ट कर दिए गए थे, जोकि बड़ी शर्मनाक बात है। िजसकी समूह सदस्यों ने निंदा की और कहा कि हर घर वाले अपने घर आगे लगाए पौधों की संभाल कर सोसायटी को सहयोग दे। बैठक में यह भी विचार किया गया कि कॉलोनी में एक वार्षिक धार्मिक और सभ्याचारक प्रोग्राम करवाया जाए। इस मौके सोसायटी द्वारा यह भी विचार किया गया कि अंबेडकर भवन के पार्क की सफाई करके सैर के लिए प्रयोग में लाई जाएगी।
सदस्यों और जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ और इस कार्य के लिए आर्थिक सहायता के लिए कहा जाए। बैठक में सरप्रस्त शिवदेव सिंह काहलो, सीनियर उपाध्यक्ष, गुरचरन सिहं, गुरमीत सिंह, विजय कुमार, सर्बजीत सिंह, प्रीतम सिंह, अवतार सिंह, सुखविंदर सिंह, रघबीर सिंह, तजिंदरपाल सिंह, राजविंदर सिंह, केवल सिंह, लखविंदर सिंह, दलबीर सिंह, रघबीर सिंह, सुखदेव सिंह, मनजीत कौर, हरिंदर कौर आदि उपस्थित थे।