पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डडविंडी का सांझ केंद्र गांवों के लिए वरदान सािबत हो रहा : भट्टी

डडविंडी का सांझ केंद्र गांवों के लिए वरदान सािबत हो रहा : भट्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला |ब्लाक सुल्तानपुरलोधी के लोगों के लिए पुलिस विभाग द्वारा ब्लाक स्तर पर खोले सांझ केंद्रो में डडविंडी का सांझ केंद्र इस इलाके में नशे से प्रभावित गांवो तोती, अलाटीयावाल, सेंचो और अन्य कई गांवों के लिए वरदान सािबत हो रहा है। इस संबंधी सांझ कंद्र के इंचार्ज इंस्पेक्टर हुसन लाल भट्टी ने बताया कि इन गांवों के लोगों को नशो से प्रभावित होने के साथ यहां क्राईम की दर भी अधिक है और घरेलू झगड़े के केस भी अधिक रहेे हैं। उन्होंने बताया कि सांझ केंद्र में सुबह 9 बजे से 5 बजे तक सांझ केंद्र डडविंडी में कर्मचारी हमेशा हाजिर रहते है। और आए हर नागरिक के कार्य पहल के आधार पर किए जाते है। सांझ केंद्र डडविंडी में पहुंचे गणमान्य की हाजिरी में उपरेक्त जानकारी देते हुए कहा कि भट्टी ने केंद्र में आए लोगो का धन्यवाद किया। इस अवसर पर गुरबचन सिंह, सुधेग सिंह, सुनील कुमार, हरबंस सिंह, जीत लाल, बलबीर कौर, हुकम सिंह, आदि उपस्थित थे।