पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैरिकेड्स हटा लोगों ने खुद ही चालू कर दिया आरओबी

बैरिकेड्स हटा लोगों ने खुद ही चालू कर दिया आरओबी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
36करोड़ कीलागत से तैयार हुआ वडाला रेलवे ओवरब्रिज के शुरू होने की घोषणा अभी सरकार ने नहीं की, रविवार को लोगों का सब्र टूट गया। लोगाें ने बैरिकेड्स और अवरोधक तोड़ खुद ही आवाजाई शुरू कर दी। कपूरथला-जालंधर रोड पर वडाला ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, इसके बावजूद भी इन्हें अभी तक खोला नहीं गया। रविवार को लोगों ने खुद ही सड़क पर लगाए अवरोधक सीमेंट के पिल्लर और बैरिकेड्स हटा कर आवाजाई शुरू कर दी। 800 मीटर बने ओवरब्रिज के ऊपर से गुजरने के कारण लोगों को 13 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता था। सर्दियों के मौसम में बारिश धुंध भारी ठंड के चलते लोग प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रहे थे। परंतु पुल पर अंधेरा होने के कारण तोड़ी दीवारों बेरीकेड्स का मलवा पड़ा होने के कारण वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होना शुरु हो गए है।

कपूरथला से जालंधर का सफर जो 19 किलोमीटर बनता है, आरओबी के कारण 32 किलोमीटर तय किया गया। लोगों ने रविवार को दीवारें और अवरोधक गिरा दिए।

आरओबी से बचेगा 13 किलोमीटर का एक्सट्रा सफर

36 करोड़ रुपए आया खर्चा

26सितंबर 2013 को डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कपूरथला शहर को जालंधर के साथ जोड़ने वाले वडाला फाटक ओवरब्रिज का नींव पत्थर रखा था। 36 करोड़ की लागत से बनने वाले इस आरओबी को नई दिल्ली की ब्रह्मपुत्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से दो सप्ताह पहले ही तैयार कर दिया गया। गाड़ी चालकों ने आवाजाई शुरू कर दी। पर कंपनी की ओर से उद्घाटन के बिना पुल को खोलने के चलते दोनों तरफ दीवारें कर दी और अवरोधक के तौर पर सीमेंट के पिल्लर रख दिए।

राजनीतिक खींचातानी से लेट हो रहा था उद्घाटन

राजनीतिकसूत्रों से पता चला है कि आरओबी का उदघाटन राजनीतिक खींचातानी के कारण लेट हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा समर्थक चाहते थे कि आरओबी का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेतली करें। वहीं अकाली दल के गलियारों में चर्चा थी कि पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल करें। एक महीने का समय बीत चुका है। दोनों पक्षों की ओर से कोई समझौता होने कारण रविवार को लोगों का सब्र टूटा और लोगों ने दीवारें बेरीकेड्स तोड़ डाले और आवाजाई शुरु कर दी।

आरओबी की जरूरत क्यों

फिरोजपुरजालंधर रेल मार्ग पर पड़ते वडाला रेल फाटक से गुजरने वाले गाड़ियों की संख्या 16