- Hindi News
- आॅटो रिक्शा पलटा, आरकेस्ट्रा टीम की 7 महिलाएं जख्मी
आॅटो रिक्शा पलटा, आरकेस्ट्रा टीम की 7 महिलाएं जख्मी
कपूरथलासुल्तानपुरलोधी मार्ग पर गांव खैड़ा मंदिर के पास महिलाओं से भरा आॅटो रिक्शा पलट गया, जिस कारण आटो रिक्शा में बैठी आरकेस्ट्रा टीम की 7 महिलाएं जख्मी हो गई। जानकारी मुताबिक आरकेस्ट्रा टीम की 7 महिलाएं सुल्तानपुर लोधी में कार्यक्रम प्रस्तुत कर वापस लौट रही थी आॅटो रिक्शा जब गांव खैड़ा मंदिर के समीप पहुंचा तो अचानक सड़क किनारे पलट गया।
राहगीरों ने डाॅयल 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायल महिलाओं को उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल महिलाओं की पहचान वंदना प|ी हनी वर्मा, डोली प|ी मनप्रीत सिंह, मनप्रीत कौर, निखी पुत्री तरसेम लाल, नीलम प|ी संदीप, नैना प|ी हनी तथा ज्योति पुत्री जोगिन्द्र निवासी मोहल्ला किशन पुरा के रूप में हुई है। सभी महिलाओं को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हादसे में जख्मी हुईं महिलाएं।