निजामपुर सड़क की हालत खस्ता
सुभानपुर|कपूरथलाजीटी रोड पर गांव निजामपुर मोड़ को जाती सड़क की खस्ताहालत होने के कारण बारिश के दिनों में उक्त सड़क छप्पड़ में तबदील हो जाती है। सड़क की हालत पिछले काफी समय से खस्ता है जिस ओर आज तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। सुभानपुर से लिंक सड़क जोकि निजामपुर मोड से ठीकरीवाल निजामपुर, नूरपुर लुभाणा, नूरपुर राजपूता, मंडेरबेट आदि के अलावा नेशनल हाईवे को लगती है की हालत काफी खस्ता है और उक्त सड़क से गुजरने वाले लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। गांव निवासी सरपंच ज्ञानी सुरिंदर सिंह, अजीत सिंह, बूटा सिंह, निरवैर सिंह, गुरमिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, सूरता सिंह, गुरदेव सिंह, हरमिंदर सिंह आदि ने कहा कि सडक पर बाबा श्री चंद जी का तपोस्थान श्री गुरुद्वारा साहिब एक पॉलिटेक्नीक काॅलेज के अलावा गांव धम्म में सरकारी हाई स्कूल नूरपुर लुबाणा में सीनियर सेकेंंडरी स्कूल है हर गांव में प्राइमरी मिडल स्कूल है। जिनमे हर रोज सैकड़ो विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते है। उक्त सड़क से गुजरने समय भारी दिक्कत पेश आती है। और बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता है और चोटिल हो जाते है। वहीं सड़क पर श्री गुरुद्वारा साहिब भी स्थित है। जहां पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नत्मस्तक होने के लिए आते है। उन्हें भी भारी दिक्कत पेश आती है। क्षेत्र निवासियों ने पंजाब सरकार से मांग की कि उक्त खस्ता हालत सड़को की मुरम्मत करवाकर लोगों को निजात दिलाई जाए।
निजामपुर मोड को जाती सडक की हालत खस्ता बारे जानकारी देते हुए गांव निवासी।