- Hindi News
- फार्म हाउस में घुस कर हमला फार्म मालिक सहित 6 जख्मी
फार्म हाउस में घुस कर हमला फार्म मालिक सहित 6 जख्मी
गांवशेखुपुरमें 15 के करीब हमलावरों ने तेजधार हथियारों से लैस होकर फार्म हाऊस में रह रहे मजदूरों पर जानलेवा हमला बोल दिया तथा अंदर पड़ी बाइक, मेन गेट और अन्य समान भी तोड़-फोड़ डाला। थाना सिटी पुलिस ने फार्म हाऊस मालिक के बयानों पर 6 लोगों उनके अज्ञात सािथयों पर मामला दर्ज किया है।
गांव शेखुपुर निवासी अमरीक सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके गांव की रेलवे लाईन के करीब फार्म हाऊस है उसके फार्म हाऊस पर 20-25 के करीब प्रवासी मजदूर कार्य करते हैं। इस दौरान शनिवार को फार्म हाऊस से मजदूरों ने फोन पर बताया कि कुछ व्यक्ति उनके साथ बुरी तरह से मारपीट कर रहे है। वह मौके पर पहुंचे तो 15 के करीब लोग उनके मजदूरों के साथ तेजधार हथियारों से मारपीट कर रहे थे हमलावरों में साबी पुत्र काला, लल्लू पुत्र दर्शन लाल, जोनीया पुत्र प्यारा, मिंटू पुत्र जोगिन्द्र, मंगा पुत्र भोली, रवि अपने 10-12 अज्ञात सािथयों के साथ शामिल थे। उसने हमलावरों से कारण पूछा तो उन्होंने उस पर भी हमला बोल दिया। हमले के दौरान उसके फार्म हाऊस में कार्य करने वाले प्रवासी मजदूरों सोनी, कोला नंद मंडल, मुस्ताद, दिलचंद मंडल तथा विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको घायल अवस्था में पड़ोसियों नेे सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने जाते-जाते फार्म हाऊस में खड़े मोटर साईकल, मेन गेट ओर अन्य सामान को भी तोड़ डाला। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सबडिवीजन महिन्द्र सिंह तथा थाना सिटी प्रभारी दविन्द्र सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां पर डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कोला नंद मंडल तथा मुस्ताद की हालत चिंताजनक बताई तथा उसे अमृतसर के मेडिकल काॅलेज में रेफर कर दिया। थाना सिटी पुलिस ने अमरीक सिंह के बयानों पर साबी, लल्लू, जोनीया, मंगा, मिंटू, रवि तथा 10-12 अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हमले के शिकार जख्मी हुए लोग और हमलावरों द्वारा तोड़ा गया मोटर साईिकल।