फार्म मालिक पर हमला, 6 जख्मी
गांवशेखुपुरमें 15 के करीब हमलावरों ने तेजधार हथियारों से लैस होकर फार्म हाउस में रह रहे 6 मजदूरों पर जानलेवा हमला बोल दिया तथा अंदर पड़ी बाइक, मेन गेट और अन्य समान भी तोड़-फोड़ डाला। थाना सिटी पुलिस ने फार्म हाऊस मालिक के बयानों पर 6 लोगों उनके अनजान सािथयों पर मामला दर्ज किया है।
गांव शेखुपुर वासी अमरीक सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके गांव की रेलवे लाईन के करीब फार्म हाउस है उसके फार्म हाऊस पर 20-25 के करीब प्रवासी मजदूर कार्य करते हैं। इस दौरान शनिवार को फार्म हाऊस से मजदूरों ने फोन पर बताया कि कुछ व्यक्ति उनके साथ बुरी तरह से मारपीट कर रहे है। वह मौके पर पहुंचे तो 15 के करीब लोग उनके मजदूरों के साथ तेजधार हथियारों से मारपीट कर रहे थे हमलावरों में साबी पुत्र काला, लल्लू पुत्र दर्शन लाल, जोनीया पुत्र प्यारा, मिंटू पुत्र जोगिन्द्र, मंगा, रवि अपने 10-12 अनजान सािथयों के साथ शामिल थे। उसने हमलावरों से कारण पूछा तो उन्होंने उस पर भी हमला बोल दिया। हमले के दौरान उसके फार्म हाऊस में कार्य करने वाले प्रवासी मजदूरों सोनी, कोला नंद मंडल, मुस्ताद, दिलचंद मंडल तथा विजय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको घायल अवस्था में पड़ोसियों नेे सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने जाते-जाते फार्म हाऊस में खड़े मोटर साईकल, मेन गेट ओर अन्य सामान को भी तोड़ डाला।