- Hindi News
- अहमदाबाद जम्मूतवी का पावर फेल, एक घंटे देरी से हुई रवाना
अहमदाबाद-जम्मूतवी का पावर फेल, एक घंटे देरी से हुई रवाना
अहमदाबादसेजम्मू जा रही अहमदाबाद-जम्मूतवी का अचानक कपूरथला पहुंचने पर इंजन की पावर फेल हो गई। जिस कारण 1 घंटे तक ट्रेन रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। यात्री पूर्ण सिंह, चमन लाल, प्यारा लाल, नवीन, नेहरू राम, जय प्रकाश, विकास प्रभ दयाल ने बताया कि वह अहमदाबाद से जम्मू जा रहे हैं। ट्रेन पहले ही 40 मिनट लेट चल रही है। ट्रेन ड्राइवर बलविन्द्र सिंह ने बताया कि इंजन की पावर खराब हो जाने के कारण ट्रेन एक घंटे देरी चलाई गई। स्टेशन मास्टर होरी लाल ने बताया कि ट्रेन ड्राइवर ने सूचना दी कि इंजन की पावर खराब हो गई है। इस कारण ट्रेन आगे नहीं जा सकती। उन्होंने बताया कि माली गाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को जम्मू के लिए भेज गया।