पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीरी पीरी कबड्डी क्लब ने चढ़दी कला टीम को हराया

मीरी पीरी कबड्डी क्लब ने चढ़दी कला टीम को हराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोरंटोस्पोटर्सक्लब कैनेडा, बाबा दीप सिंह स्पोटर्स क्लब खैहरा माझा की ओर से सालाना गुरु गोबिंद सिंह, बाबा दीप सिंह गोल्ड कबड्डी कप गांव खैहरा माझा में खेल प्रमोटर मनोहर सिंह खैहरा की अध्यक्षता में करवाया गया।

चढ़दी कला कबड्डी अकेडमी जालंधर, मीरी पीरी देबा कबड्डी क्लब कपूरथला, अंबी हठूर इंटरनेशनल कबड्डी क्लब मोगा, माझा खालसा कबड्डी क्लब जालंधर, गुरु नानक अकेडमी जालंधर, पत्तो हीरा क्लब मोगा, घल कलां क्लब मोगा की टीमें के बीच मुकाबले करवाए। जिसमें मीरी-पीरी कबड्डी क्लब कपूरथला की टीम ने चढ़दी कला कबड्डी क्लब को हरा कर 1 लाख रुपए का इनाम और ट्राफी जीती। वहीं कबड्डी ओपन केवल गांव स्तर में भंडाल दोनां की टीम ने फाइनल मुकाबले में बल्हेरखानपुर की टीम को हराया।

कबड्डी कप के दौरान पंजाबी मुटियारों का कबड्डी शो मैच भी करवाया गया। विजेता टीमों को पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर ने सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब प्रधान कुलविंद्र सिंह खैहरा, गुरजीत सिंह, पूर्व सरपंच बलजीत सिंह, मनोहर सिंह खैहरा, सरपंच जसविंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, मनजीत सिंह सोहल अठौला, गुरमेल सिंह, गुरमीत सिंह पंच, निक्कू खैहरा, मेला खैहरा, तरलोचन तोचा, कुलविंद्र सिंह, कबड्डी प्रशिक्षक मदन गोपाल, तजिंदर सिंह सोहल, चरनजीत सिंह पूर्व पंच, हरभजन सिंह, गुरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, बलदेव सिंह, जसवंत सिंह, मास्टर जोगिन्द्र सिंह और अन्य उपस्थित थे।