नशीले पदार्थों के साथ दो गिरफ्तार
कपूरथला | थानासदर पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब और नशीले पाउडर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान पैदल जा रहे डिप्टी उर्फ दीपा वासी गांव उमरावाल को रोक कर तलाशी ली तो अवैध शराब मिली। इसी तरह पुलिस ने पक्खोवाल के रहने वाले कश्मीर सिंह को नशीले पाउडर के साथ पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है।