सिविल सर्जन डा. धर्मपाल ने पदभार संभाला
डाक्टरों से बातचीत करते नवनियुक्त सिविल सर्जन डा. धर्मपाल। -भास्कर
भास्कर न्यूज | कपूरथला
नवनियुक्तसिविलसर्जन डा. धर्मपाल ने सोमवार को पदभार संभाला। इससे पहले वह नवांशहर और तरनतारन में अपनी सेवा निभा चुके हैं। उन्होंने जिले के अधीन चल रहे अस्पतालों, कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों, प्राइमरी हेंल्थ सेंटरों और सब सेंटरों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने सभी मेडिकल स्टाफ को आदेश दिया कि वह सरकार द्वारा जो सुविधाएं मुहैया करवाई गई है उसे आम जनता तक पहुंचाया जाए ताकि लोगों को लाभ मिल सके। इस दौरान उन्होंने सीनियर मेडिकल अधिकारियों के साथ बैठक की और सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डा. बलविंदर सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. गुरइकबाल सिंह, जिला परिवार भलाई अधिकारी डा. केवल राम अहीर, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. गुलशन कुमार, सीनियर मेडिकल अधिकारी डा. रोशन लाल, जिला मीडिया अधिकारी प्रगट सिंह, जिला प्रोग्राम विनय मल्हण, राम सिंह और अन्य उपस्थित थे।