पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड के पास मारपीट 11 लोगों पर केस दर्ज

बस स्टैंड के पास मारपीट 11 लोगों पर केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानासिटीपुलिस ने गत दिवस बस स्टैंड के समीप दो गुटों में हुई मारपीट के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार जख्मी राज कुमार पुत्र सुच्चा सिंह निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़ ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह बस स्टैंड के समीप सब्जी के अड्डे पर कार्य करता है और सब्जी बेचने के लिए फड़ी लगाने के लिए थोड़ी सी जगह को लेकर बस अड्डा के समीप कार्य कर रहे राकेश कुमार केशा, दीपू, कमल, किशन, पप्पू, नारायण, पप्पा पांच अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने जख्मी के बयानों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।