भास्कर न्यूज | कपूरथला
भास्कर न्यूज | कपूरथला
बसस्टैंडके बाहर बस का इंतजार कर रही महिला से एक युवक ने मौका पाकर मोबाइल छीन लिया। महिला ने मोबाइल छीन कर भाग रहे युवक को काबू कर लिया। देखते ही देखते भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने लुटेरे की खूब धुनाई की। शाहकोट जालंधर के रहने वाली महिला राजविंदर कौर कपूरथला में रिश्तेदारों को मिलने आई थी जब वह बस में सवार होने के लिए बस के मुख्य गेट के बाहर खड़ी थी तो एक युवक ने उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल छीन लिया। महिला ने आरोपी के पीछे भाग कर उसे काबू कर लिया। लोगों ने महिला की सहायता की और लुटेरे को काबू कर खूब धुनाई की। इस दौरान पीसीआर को सूचना दी गई पीसीआर के पहुंचने से पूर्व ही महिला ने थाने शिकायत करने से इंकार कर दिया आरोपी युवक ने सब के सामने माफी मांगी और आगे से ऐसा कार्य ना करने की कसम खाई जिस कारण अड्डे में मौजूद लोगों ने आरोपी को छोड़ दिया।
बस स्टैंड के बाहर बस का इंतजार कर रही राजविंदर का मोबाइल छीन कर भागे युवक को महिला ने खुद ही पकड़ा। लोगों ने की धुनाई। आरोपी ने माफी मांगी।
महिला ने मोबाइल छीन कर भागे स्नेचर काे पीछा कर पकड़ा