- Hindi News
- विभिन्न पैलेसों और कॅालेजों से पानी के सैंपल लिए
विभिन्न पैलेसों और कॅालेजों से पानी के सैंपल लिए
स्वास्थ्यविभागके अधिकारियो जिनमें एचआई गुरिंदर सिंह रंधावा और एएसआई गुरमीत सिंह की टीम द्वारा विभिन्न पैलेसों और कॉलेजों में पीने वाले पानी के सैंपल भरे गए। एचआई गुरिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि बेबे नानकी कॅालेज मिठड़ा,, फतूढींगा, धम्म मैरिज पैलेस, फूड किंग्ज रेस्टोरेंट अडनावाली, कॅालेज ऑफ इंजीनियरिंग आनंद कॅालेज आरसीएफ और गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल आरसीएफ के अलावा विभिन्न स्वीट शॉप के पानी के सैंपल लेकर उनको चंडीगढ़ में लेबोरेटरी में जांच के लिए भेज दिया गया है। उनके सैंपल फेल हुए तो पीने वाले पानी की शुद्धता के लिए उपकरण लगवाने और बातचीत करने के लिए सुझाव दिया जाएगा। अगर फिर भी निश्चित समय में पीने वाले पानी की शुद्धता के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जाते तो स्वास्थ्य विभाग सख्त एक्शन लेने के लिए मजबूर होगा। इस अवसर पर प्रगट सिंह भंडाल बेट, प्रगट सिंह बल्ल नूरपुर लुबाणा मौजूद थे।