शेखुपुर में जलेगा 65 फुट का रावण
कपूरथला| श्रीरामलीला दशहरा कमेटी शेखुपुर की अहम बैठक मुख्य सरपरस्त पुरषोतम पासी की अध्यक्षता में हुई। बैठक दौरान कमेटी की ओर से मनाए जानेवाले दशहरा पर्व की तैयारियों संबंधी जायजा लिया गया। करनैल सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर दिन शुक्रवार को शाम 4 बजे माता भद्रकाली मेला ग्राउंड शेखुपुर में मनाया जाएगा। दशहरा कमेटी के महासचिव राधे शाम शर्मा ने बताया कि इस संबंधी तैयारियां चल रही है। इस मौके 65 फुट ऊंचा रावन, कुंभकर्ण मेघनाथ के पुतले तैयार किए जा रहे है। ग्राउंड की साफ सफाई के लिए उचित प्रबंध किए जा रहे है। इस अवसर पर दिनेश आनंद, जसविन्द्र सिंह, राकेश आनंद, सुशील कालिया, बाबू लाल, पवन कुमार, विनोद बावा, गगन मौजूद थे।