किसानों की मांगों को लेकर हड़ताल जारी
कपूरथला| किसानसभा जिला इकाई की ओर से शालीमार बाग में लड़ीवार भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। लड़ीवार चल रही भूख हड़ताल के तीसरे दिन कामरेड रणदीप सिंह, प्रकाश चंद, महिन्द्र सिंह, लखवीर सिंह, मास्टर महिन्द्र सिंह, कामरेड केएल कौशल, अशोक कुमार, निरंजन सिंह उच्चा भूख हड़ताल पर बैठे। कामरेड महिन्द्र सिंह किसान नेता, कामरेड केएल कौशल ट्रेड यूूनियन नेता, कामरेड बलवंत सिंह औजला खेत मजदूर नेता, कामरेड निरंजन सिंह उच्चा जिला सचिव सीपीआई ने मांगों की जानकारी दी।