- Hindi News
- ग्राम पंचायतोंं और ग्राम सभाओंं के मेंबर्स को बताया जाएगा सफाई का महत्व
ग्राम पंचायतोंं और ग्राम सभाओंं के मेंबर्स को बताया जाएगा सफाई का महत्व
ग्रामपंचायतोग्राम सभाओ को सेनिटेशन की महत्ता बारे जागरूक करवाने संबंधी 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2014 तक स्वच्छ पंचायत सप्ताह मनाया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त कमिश्नर विकास मुहम्मद इकबाल भट्टी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियो के साथ की बैठक दौरान कहे। इस मौके भट्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्रिंकिंग वाटर एंड सेनिटेशन मंत्रालय द्वारा 25 सितंबर से 23 अक्टूबर तक चलाई जा रही नेशनल सेनिटेशन मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य पेंडू क्षेत्रों सफाई और सेनिटेशन को यकीनी बनाना है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी 25 सितंबर से 2 अक्टूबर 2014 तक विशेष प्रोग्राम किया जाएगा। भट्टी 25 सितंबर को इस मुहिम को लागू करने के लिए सेनिटेशन कमेटियां बनाई जाएगी और हर एक वार्ड में वालंटियरों की पहचान कर इस मुहिम संबंधी जानकारी दी जाएगी। 26 सितंबर को व्यक्तिगत तौर पर अपने अपने घर के आसपास की सफाई की ाएगी। 27 सितंबर को पशुओं के रहने वाले स्थाानाें की सफाई की जाएगी और पशुओं के मलमूत्र को अच्छे तरीके साथ ड्रेन करना यकीनी बनाया जाएगा। 28 सितंबर को विभिन्न सड़कों पर मार्केटों की सफाई की जाएगी। 29 सितंबर को पब्लिक स्थान पंचायत भवन, कम्यूनिटी सेंटर, सरकारी इमारतों, स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, प्राइमरी हैल्थ सेंटरों और पशु अस्पताल आदि स्थानों की सफाई की जाएगी। 30 सितंबर को पीने वाले पानी के स्त्रोत की सफाई और 1 अक्टूबर को पानी के निकास वाले स्थानों की सफाई की जाएगी। 2 अक्टूबर को सेनिटेशन संबंधी ग्राम सभा बुलाई जाएगी। इस अवसर पर भट्टी ने स्कूल मुखियो को स्कूलों की सफाई और सेनिटेशन को यकीनी बनाने के लिए आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मुहिम को कामयाब बनाने के लिए नौजवान क्लबों का भी सहयोग लिया जाए। इस अवसर पर स्वस्थ विभाग के अधिकारियो को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस मुहिम दौरान गांँवो की डिस्पेंसरियों में सेनिटेशन को यकीनी बनाया जाएगा और लोगो को इस संबंधी जागरूक किया जाए।
इस मौके जिला विकास के पंचायत अधिकारी, जिला प्रोग्राम अधिकारी, ब्लाक विकास और पंचायत अधिकारी, शिक्षा विभाग और स्वस्थ विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
ग्राम पंचायतो ग्राम सभाओ को सैनीटेशन की महत्ता बारे जागरुक करवाने संबंधी बैठक को संबोिधत करते हुए एडीसी विकास मोहम्मद इकबाल भट्टी।